अमरिया में छत्तीसगढ़ पुलिस के वांछित आरोपी को दबोचा
पीलीभीत, सितम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना अमरिया पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी को अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूसाकोनी निवासी उसकी बहन रजविन्दर कौर के घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गुरजीत सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी मोहल्ला टाटीबन्ध, थाना अमानाका जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ थाना सिंघोड़ा जनपद महासमुंद में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अमरिया के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, तेजवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, कांस्टेबल पवन चौधरी, रवि कुमार तथा थाना सिंघोड़ा के उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश, कांस्टेबल राजेश वर्मा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.