पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत,संवाददाता। अमरिया क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों से किशोरियां लापता हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरियों की तलाश कर रही है।थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 मार्च को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को रजा पुत्र पुत्तन निवासी कस्बा अमरिया बहलाफुसलाकर ले गया। इसकी जानकारी होने पर उसने रजा के परिजनों से शिकायत की तो रजा के पिता पुत्तन और मां ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्...