अमरावती, अप्रैल 15 -- महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 180 लड़कियों को 'प्रेमजाल' में फंसाने और फिर उनका यौन उत्पीड़न कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इस कांड के आरोपी 19 साल के अयान तनवीर के घर पर बुलडोजर चला है। अयान तनवीर ने 180 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। इस मामले की लगातार परतें खुल रही हैं, जिससे जनता में गुस्सा देखा जा रहा है। शुरुआती तौर पर यह मामला कुछ लड़कियों से ही जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन जब इतना बड़ा आंकड़ा सामने आया तो हर कोई हैरान है। हालात यह हैं कि अमरावती के पतरवाड़ा और अचलपुर का बाजार आज बंद है। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर चलते दिखे। अयान तनवीर के घर पर आज स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर ऐक्शन किया और मकान के ...