बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्पेशल जज/एमपी एमएलए (ईसीएक्ट) कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में मंगलवार को व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के मामले की सुनवाई हुई। एक बार फिर साक्षी अदालत से गैर हाजिर रहे। अदालत ने अब अगली तारीख नौ फरवरी निर्धारित किया है। अपहरण मामले में पूर्वमंत्री अमरमणि त्रिपाठी व अन्य के खिलाफ केस चल रहा है। सात जनवरी को सेवानिवृत्त सीओ प्रदीप कुमार मिश्र निवासी लखनऊ का बयान जरिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग से तेरहवें साक्षी के क्रम में हुआ था। बचाव पक्ष ने जिरह किया था। शेष जिरह के लिए कई पेशी की तारीख बीत चुकी है, परंतु कोई साक्षी उपस्थित नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.