जहानाबाद, मई 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर में सोमवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। चोरी अखिलेश शर्मा और राहुल शर्मा के घर में हुई है। दोनों घर कई महीने से बंद था। सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तब फोन कर इसकी सूचना गृह स्वामी और पुलिस को दी। अखिलेश शर्मा दो भाई हैं एक भाई नवादा में और एक भाई जहानाबाद में रहते हैं जबकि राहुल शर्मा गया में रहते हैं। लाखों रुपये के सामान की चोरी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलने पर मखदुमपुर थाने के लिए से गांव पहुंचकर निरीक्षण किया । यह भी पढ़ें- बंद पड़े घर से लाखों की संपत्ति चोरी इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण कितने का नुकसान हुआ है यह बताना संभव नहीं है। बंद घरों को चोर लगातार निशाना...