अलीगढ़, मार्च 4 -- n गंभीर चोट के चलते युवक हुआ बेहोश n पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे गोरई, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर धाना निवासी राकेश प्रजापति अपने साले मोनू निवासी दिल्ली को लेकर गोरई बाजार में आया था। इसी दौरान मेन चौराहे पर उसकी बाइक खराब हो गयी। वह बाइक को पैदल लेकर मिस्त्री के यहां आ रहा था। तभी पीछे से तेज गती से आ रही इन्फील्ड ने उनको रौंद दिया और भाग गया। इसी दौरान मौके पर गश्त कर रहे कांस्टेबल मनोज कुमार आ गये। उन्होंने नजदीक के एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती करा दिया। साथ ही सीसी टीवी कैमरा की फुटेज देखीं तो बाइक नजर आ रही है लेकिन नम्बर पता नहीं चल पा रहा है। गांव नजदीक होने पर परिजन भी आ गये। राकेश के पेर मे काफी चोट लगी है और वह अभी बेहोशी की हालत में है। दुकानदारों ने बताया कि रॉयल इन्फील्ड वाला नशे में था...