गया, जून 7 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...