फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार ने गांव अमरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की है। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से अमरपुर के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीणों को घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने आपात परिस्थितियों में नागरिक अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल जिला के गांव अमरपुर में खुलने वाली पीएचसी के निर्माण पर 439.33 लाख रुपये खर्च होंगे। उक्त स्वास्थ्य संस्थान के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढ...