बांका, मई 7 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत में आम लोगों की सुविधाओं के लिए विभिन्न मदों से लगे अधिकांश हाई मास्ट लाइट बंद पड़े हुए हैं जिससे रात में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में बांका सांसद की अनुशंसा पर 11 लाइट तथा नगर पंचायत द्वारा सभी वार्ड में 14 लाइट लगाई गई है। इनमें से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लाइट खराब पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।
स्थानीय लाइटों की स्थिति प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमोद वन बिहारी ठाकुरबाड़ी के समीप, जगत पोखर, बस स्टैंड, बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप, अमरपुर हाट, काली स्थान, चंदसार पोखर, माघी काली मंदिर के समीप लगे हाई मास्क लाइट बंद पड़े हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.