गोपालगंज, अप्रैल 4 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सिधवलिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 12 आवासीय घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ितों में इसी गांव की फातिमा बेगम, हफीज अंसारी, नौशाद अंसारी, रूस्तम अंसारी, झून्ना सहनी, धर्मनाथ प्रसाद, योगेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अरविंद तिवारी, अनिल तिवारी, रामप्रवेश महतो और मुन्नीलाल प्रसाद शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर फातिमा बेगम के घर चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने आसपास के 12 लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखकर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अमन आनंद, कृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.