मेरठ, मार्च 28 -- समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मीठेपुर निवासी अमरपाल सैनी को सपा राज्य कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया। वहीं जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने देदवा गांव निवासी भजन सिंह वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनीत पदाधिकारियों को सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सपा जिला उपाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते हुए फूलमाला पहनाकर बधाई दी। प्रवीण कश्यप, वीरेंद्र मास्टर, गौरव जमालपुर, प्रशांत गौतम, किशन सिंह जाटव, राहुल, अरुण महल, शुभम, नरेश राशिद, राजकुमार प्रधान देदवा, हाजी जावेद, आरिफ फैजी, राहुल शर्मा, पिंटू सैनी, राहुल वाल्मीकि आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.