लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई बस डिपो पर नए अफसरों की तैनाती की है। इनमें लखनऊ क्षेत्र के नए क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अमरनाथ सहाय की तैनाती की है। इसके अलावा कैसरबाग डिपो में जितेंद्र प्रसाद और चारबाग डिपो की कमान बनारसी राम को सौंपी गई है। 31 जनवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली पड़े पद पर परिवहन निगम मुख्यालय पर तैनात प्रभारी प्रधान प्रबंधक (एमआईएस) के पद के साथ लखनऊ क्षेत्र की भी जिम्मेदारी अमर नाथ सहाय को दी गई है। ऐसे में लखनऊ क्षेत्र और मुख्यालय के काम की दोहरी जिम्मेदारी निभाना नए आरएम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.