छपरा, अप्रैल 19 -- फोटो: 11 शहर के लाह बाजार में रविवार को जय भोले भंडारी सेवा दल की बैठक में श्रद्धालु व कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। जय भोले भंडारी सेवा दल के तत्वावधान में शहर के लाह बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में श्रद्धालु व कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता सेवा दल के अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवा दल के नेतृत्व में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था तीन जुलाई को छपरा जंक्शन से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेगा। पहले जत्थे में लगभग 1500 यात्रियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर स्काउट/गाइड यात्रियों के लिए लगाई प्याऊ सेवा दल द्वारा छह अस्थायी कार्यालय स्थापित कर करीब 3000 यात्रियों का निःशुल्क मेडिकल जांच एवं य...