नई दिल्ली, जून 30 -- बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्त बेताब हैं और यात्रा के लिए निकल चुके हैं। तो वहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को पवित्र गुफा में प्रथम पूजा करके पावन यात्रा की शुरुआत कर दी है। बता दें कि भक्तों के लिए 3 जुलाई से यात्रा-दर्शन शुरू किए जाएंगे और 28 अगस्त तक चलेंगे। कुछ यात्री जम्मू के बेस कैंपों तक पहुंच भी चुके हैं और आगे की चढ़ाई करने के लिए बढ़ चुके हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा बेहद खास होने वाली है, यहां पर श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाजनक इंतजाम किए गए हैं। सिर्फ यही नहीं भक्तों की सेक्योरिटी को देखते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी, जिसमें AI इनबिल्ट होगा। चलिए आपको बताते हैं अमरनाथ यात्रा करने जा रहे भक्तों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस क्या ...