कानपुर, जनवरी 8 -- शिव सेवक समिति ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शिव सेवक समिति अध्यक्ष रजेश वर्मा शीलू से अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी ली और आगामी यात्रा में हर संभव सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहाकि कानपुर नगर की शिव सेवक समिति को निःशुल्क ई रिक्शा तथा चाइल्ड केयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने रवेश वर्मा शीलू को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोनीत होने पर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल वर्मा, आलोक सचान, आशुतोष सिंह, प्रियांशु ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...