हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। अमरनाथ यात्रा शुरु होने की तिथि की घोषणा के बाद बाबा के भक्तों में खासा उत्साह है। बैंक में पंजीकरण फार्म जमा करने वाले श्रध्दालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। बैंक खुलने से पहले श्रध्दालु मधुगढी स्थित पंजाब बैंक पहुंचे। गुरुवार की सुबह से शाम तक पीनएबी शाखा में 110 लोगों ने अपने पंजीकरण कराए। यात्रा पर जाने वाले श्रध्दालु बालटाल व पहलगांव रूट देानों हैं। अब पंजीकरण के बाद श्रध्दालु तैयारियों में जुट गए हैं। हर साल की भांति इस साल भी बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से होने जा रही है। यात्रा को लेकर श्रध्दालुओं में खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण को उमड़ा आस्थावानों का रेला जिला चिकित्सालय में मेडीकल कराने वाले श्रध्दालुओं की भीड़ लगी हुई है। जिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण के लि...