संभल, अप्रैल 12 -- बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लिए शहर के श्रद्धालुओं में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रा से पहले आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सीएचसी पहुंचे 201 श्रद्धालुओं ने चिकित्सकों की टीम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चिकित्सक डॉ. हरविंदर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। डॉक्टरों ने सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए उनका...