अमरनाथ यात्रा को रवाना हुए श्रद्धालु
कन्नौज, जून 27 -- गुरसहायगंज। नगर से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नगर में अमरनाथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में धार्मिक धुन के साथ बड़ी तादात में लोग शामिल हुए पूजा अर्चना के साथ अमरनाथ यात्री रवाना हुए अमरनाथ यात्रा का लोगों ने नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया। अमरनाथ शोभायात्रा में पूजन आरती करके बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले सभी अमरनाथ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, बलराम त्रिपाठी समेत बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, एक महीने तक लगेगा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.