बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, संवाददाता। इस वर्ष तीन जुलाई से शुरु होने वाले पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए शहर के एक बैंक को पांच जनपदों के पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 15 अप्रैल से बैंक में रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू भी हो गया है। अबतक पांच दिनों में डेढ़ सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करा भी लिया है। शहर के स्टेशन-टाउन हाल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक को अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के लिए बलिया जनपद के अलावा गाजीपुर, मऊ, देवरिया और बिहार के बक्सर के श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के दर्शन को तीन दिन में रिकॉर्ड आवेदन इसके लिए उनके जनपदों के जिला अस्पतालों में इसके लिए अधिकृत चिकित्सक से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.