बेगुसराय, जुलाई 23 -- गढ़हरा(बरौनी)। अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को बारो से श्रद्धालु युवकों की टीम रवाना हुई। टीम में रंधीर कुमार साह, विक्रम झा, राहुल कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार, विनय कुमार, अंबेश कुमार, भार्गव कुमार, अभय कुमार, राम किशोर कुमार, अमित कुमार बरौनी जंक्शन से रवाना हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बरौनी स्टेशन पहुंच उन्हें विदा किया। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और 28 अगस्त 2026 तक चलने वाली है। यह भी पढ़ें- Delhi News: बाबा बुद्ध अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 16 अगस्त को रवाना होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...