बरेली, अप्रैल 10 -- बरेली। बाबा अमरनाथ यात्रा जुलाई में प्रस्तावित हैं। जिसके लिए शुक्रवार से जिला अस्पताल में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हो गए। संभावना है कि 15 अप्रैल से यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सकों का पैनल जारी किया। रविवार और अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जांच की जाएगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत चिकित्सक परीक्षण करेंगे। मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर ही यात्रा के लिए पंजीकरण संभव होगा। यात्रा के लिए ऑनलाइन के अतिरिक्त ऑफलाइन पंजीकरण के लिए यश बैंक सिविल लाइंस को केंद्र बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.