धनबाद, अप्रैल 14 -- धनबाद। आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। यात्रा में शामिल होने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य है, जिसके बिना कोई भी श्रद्धालु पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेगा। अस्पतालों में इन दिनों प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक दोनों अस्पतालों में 80 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- 46 हजार लोग उठा चुके हैं टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ डॉक्टरों की टीम आवेदकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें यात्रा के लिए फिट घोषित कर रही है।अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस प...