बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- बाबा बर्फानी के दर्शनों की आस लगाए बैठे शिव भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार से अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य मेडिकल बनवाने के लिए जिला अस्पताल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन 200 से अधिक लोग अपनी जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। मेडिकल के लिए लोग लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करते हुए नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से गठित बोर्ड ने जांच के बाद रिपोर्ट लगाई। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह भी पढ़ें- अमरनाथ जाने वालों के कल से होंगे पंजीकरण करीब 57 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किए जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.