जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- एमजीएम थाना पुलिस ने मौज-मस्ती और अपराध के गठजोड़ का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अमरनाथ गिरोह से जुड़े कुख्यात अंकित शर्मा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लोडेड देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह मौज-मस्ती के बहाने फॉर्म हाउस में जुटता था और बाद में महिलाओं से हथियारों की सप्लाई कराई जाती थी। डीएसपी पटमदा ने एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 दिसंबर की रात एसएसपी पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा के रामबालक नगर स्थित अनिल कुमार के फार्म हाउस में छह शातिर बदमाश एकत्र हैं। आशंका जताई गई थी कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.