संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी के गोंडा में जम्मूतवी से गोरखपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस के एस-3 कोच में सांप होने की सूचना से यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेल कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया और कंट्रोल को मैसेज कर ट्रेन को गोंडा स्टेशन पर रोककर सांप की तलाश शुरू कराई गई। करीब आधे घंटे तक संयुक्त टीम ने कोच के अंदर छानबीन की, लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।अमरनाथ एक्स्प्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप जम्मू तवी से गोरखपुर जा रही 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय पर गोंडा स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एस-3 कोच में सांप देखे जाने की सूचना पहले ही रेल कर्मचारियों को मिल चुकी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। कंट्रोल से सूचना मिलने पर गों...