गोंडा, सितम्बर 7 -- गोंडा संवाददाता। जम्मू तवी से गोरखपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12588) के कोच एस-थ्री में रविवार शाम सांप की सूचना पर यात्रियों में खलबली मच गई। रेल कर्मियों की सूचना पर गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची ट्रेन को आधे घंटे तक रोक कर सांप की तलाश की गई। जब सांत नहीं मिला तो इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि सांप के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी। आधे घंटे तक सांप की खोजबीन की गई। जब सांप नहीं मिला तो ट्रेन को आगे रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- अमरनाथ एक्सप्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप; आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, सहमे रहे यात्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...