सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- घने कोहरे के चलते मंगलवार को भी रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्मों पर यात्री घंटों इंतजार करते नजर आए, वहीं कई लोगों की आगे की यात्राएं भी प्रभावित हुईं। 22423 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब नौ घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित समय सोमवार रात 12:35 बजे था, लेकिन यह मंगलवार सुबह 09:52 बजे पहुंच सकी। 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से अपने निर्धारित समय सुबह 07:40 बजे के बजाय 09:58 बजे पहुंची। 22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से सुबह 06:48 बजे पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय 03:57 बजे था। 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.