लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, संवाददाता। यहियागंज के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब में गुरुवार शाम से रात तक गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में विशेष रूप से कानपुर से भूपेंद्र सिंह गुरदासपुरी, सुरेंद्र सिंह खालसा, कुलदीप सिंह राजा, हरविंदर सिंह ने सामूहिक रूप से शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने लंगर प्रथा को मजबूत किया, जाति-भेद मिटाया, और गोइंदवाल में सांझी बावली बनवाई। यह भी पढ़ें- गुरु अमरदास साहिब के प्रकाश पर्व पर हुआ गुरमत समागम यह भी पढ़ें- गुरु अमरदास साहिब के प्रकाश पर्व पर हुआ गुरमत समागम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...