धनबाद, मार्च 10 -- नारी सेवा संघ सिंदरी की उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा के दामाद अमरजीत कुमार सिन्हा (46) की मौत रविवार को जैनामोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अमरजीत कुमार सिन्हा रांची में रहते थे और बाइक से सिंदरी स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम सदर हॉस्पिटल में हुआ। उनके शव को अनिता सिन्हा और परिजन एंबुलेंस से रांची लेकर चले गए। अमरजीत रांची के रातू रोड स्थित हेल्स देवी मंदिर के निकट एक निजी आवास में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी बेबी सिन्हा के अलावा एक 17 वर्ष का बेटा है। मृतक के रिश्तेदार भी रांची में ही रहते हैं। अमरजीत का दाह संस्कार भी रांची में ही होगा‌।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...