प्रयागराज, मार्च 17 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में कवि अमरजीत राम के संग्रह 'स्मृतियां कभी नहीं मरतीं' का लोकार्पण हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि कविताएं स्मृति और समाज का जीवंत दस्तावेज हैं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने की। वक्ताओं ने संग्रह को सामाजिक संवेदना और हाशिये के लोगों की आवाज बताया। डॉ. अमरजीत राम ने कवितापाठ भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...