खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) खगड़िया जिला इकाई की बिजली विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में अमरजीत कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी मुकेश कुमार को बनाया गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए अमरजीत कुमार भारती, संजय कुमार, अमित कुमार हिटलर व जितेन्द्र पासवान ने नामांकन किया। नामांकन के बाद मतदान की प्रक्रिया आरंभ की गई। मतदान बाद चुनाव प्रभारी ने मतों की गिनती की। मतों की गिनती में अमरजीत को 45, संजय को 23, जितेन्द्र पासवान व अमित कुमार हिटलर को 12-12 मत मिले। इस प्रकार अमरजीत कुमार भारती ने संजय राय को 22 मतों से पराजित कर जिलाध्यक्ष बने। यह भी पढ़ें- अमरजीत कुमार भारती बने बेएसा के जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार भारती इससे पूर्व भी बेएसा के ज...