अमन साव मुठभेड़ मामले की 27 को होगी सुनवाई
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अमन साव के मामले में हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से मामले से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसले कोर्ट में दाखिल किए गए। अदालत ने अमन साव की मां किरण देवी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता हेमंत सिकरवार को इन फैसलों का अध्ययन और सत्यापन करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 27 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। इससे पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में सीआईडी की केस डायरी अदालत में पेश की गई थी। इसके अलावा अनुसंधान से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। सोमवार की सुनवाई में इन्हीं दस्तावेजों और मामले से जुड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.