रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। गैंगस्टर अमन साव के कथित एनकाउंटर की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अदालत ने मामले को पूर्व की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 17 मार्च तय की है। मामले की सुनवाई पहले जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण राय की खंडपीठ कर रही थी। मंगलवार को यह मामला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में सूचीबद्ध थी। इस दौरान महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले की सुनवाई पहले ही एक अन्य खंडपीठ द्वारा की जा चुकी है, इसलिए नई खंडपीठ के समक्ष फिर से दलीलें पेश करनी पड़ेंगी। उन्होंने आग्रह किया कि मामले की सुनवाई पूर्व की खंडपीठ के समक्ष ही की जाए। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हेमंत कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.