गंगापार, अगस्त 8 -- घूरपुर क्षेत्र के बगबना गांव निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन कुशवाहा ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रयागराज और देश का नाम रोशन किया। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अमन कुशवाहा ने पुरुष वर्ग के अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने स्पीड किक स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा  कांस्य पदक हासिल किया। अमन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके इस शानदार प्रदर्शन से उनके पैतृक गांव बगबना सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमन की इस उपलब्धि पर हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के खिलाड़ी रवि सिंह ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रवि सिंह ने कहा कि अमन की ...