अमरोहा, मार्च 22 -- जिले में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं तकरीर में इत्तेहाद संग वतन से मोहब्बत का संदेश दिया गया। सुबह सात बजे से नमाजियों का ईदगाह व मस्जिदों की ओर कूच करने का सिलसिला शुरू हो गया। अमरोहा शहर की ईदगाह पर मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद आसिम, जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद, शिया जामा मस्जिद में नायब इमाम-ए-जुमा मौलाना डॉ.एहसन अख्तर सरोश, मदरसा शाही चबूतरा में मुफ्ती तौहीद अख्तर, नौगावां सादात की ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी तो वहीं शिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरूर अब्बास ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। शहर में ही दाऊद सराय रोड स्थित मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी...