अमन को आत्महत्या के लिये उकसाने में चार पर मुकदमा
बदायूं, मई 13 -- नरऊ गांव में पशुशाला के बाहर युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विवेचना में जुट गई है। मामला उझानी क्षेत्र के गांव नरऊ का है। गांव निवासी पिंटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को गांव के ही जजबेंद्र, आनंत, लवी और अमर ने उनके पुत्र अमन के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- वकील की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज इसके बाद सोमवार सुबह अमन का शव घर के पास स्थित पशुशाला में उल्टी अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.