रुडकी, जून 7 -- नगर में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख ईदगाह सहित अनेक मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-सलामती और आपसी प्रेम व सौहार्द की दुआ की गई। शनिवार को रुड़की की ईदगाह में मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज से पहले मौलाना अजहर उल हक ने ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि इस्लामी तारीख के मुताबिक ईद-उल-अजहा पर अपनी प्यारी चीज को कुर्बान करना अल्लाह का हुक्म, इब्राहिम अलैहिस्सलाम और आखिरी नबी हजरत मोहम्मद सल्ल की सुन्नत है, जिसके लिए इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म को पूरा करते हुए अपने प्यारे बेटे की कुर्बानी करने को तैयार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...