बदायूं, दिसम्बर 23 -- बदायूं। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और जिले के निवासी अमन आलम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इंग्लैंड की विश्व प्रसिद्ध रॉयल एशियाटिक सोसाइटी का फेलो चुना गया है। 1823 में स्थापित इस गौरवशाली संस्था से पूर्व में रवींद्रनाथ टैगोर और राजा राम मोहन रॉय जैसे दिग्गज जुड़े रहे हैं। अमन अपने परिवार की सातवीं पीढ़ी के वकील हैं। उनके पिता अनवर आलम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। और उनके दादा स्व. मौलवी फखरे आलम पूर्व विधायक रहे थे। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता ने बदायूं और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...