छपरा, मार्च 10 -- अमनौर। अमनौर बाजार स्थित उत्तम स्वीट्स के मालिक शंकर प्रसाद से बाइक सवार उचक्कों ने गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें असफल रहे। यह घटना सोमवार रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय दुकान के पास खड़े दुकानदार शंकर साह अचानक हुई इस वारदात से हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी पल्सर बाइक पर सवार उचक्के अचानक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। हालांकि गनीमत रही कि चेन टूटकर उनकी शर्ट में ही फंस गई, जिससे उचक्के उसे लेकर भाग नहीं सके। शोर मचाने पर बाइक सवार उचक्के तेजी से भेल्दी की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे पकड़ से बाहर हो गए। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में एक शिकायत पत्र...