छपरा, जनवरी 27 -- एनएच-722 पर दर्दनाक सड़क हादसा अमनौर। अमनौर थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव के एक किशोर और उसके बहनोई की मुजफ्फरपुर जिले के रेवा स्थित एनएच-722 पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 26 जनवरी, सोमवार की बताई जा रही है। हादसे की खबर से अमनौर और रेवा दोनों इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान पशुरामपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसके बहनोई विश्वजीत कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के रेवा के ही निवासी थे। परिजनों के अनुसार, आदित्य अपने बहनोई के साथ अपाची बाइक से मुजफ्फरपुर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने गया था। पूजा-अर्चना के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान रेवा स्थित एनएच-722 पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.