छपरा, मार्च 26 -- शराब पीने की आशंका अमनौर । थाना क्षेत्र के धरहारा मठिया स्थित एसएच-104 किनारे स्थित एक घर के बंद कमरे से गुरुवार की संध्या 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान तेरस महतो (45), पिता इरावन महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, तेरस महतो घर में अकेले रहते थे। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ जब एक समूह का कर्मी ऋण की क़िस्त लेने उनके घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस दौरान कमरे के अंदर से दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद कर्मी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे को ऊपर से तोड़कर देखा गया तो अंदर शव पड़ा मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.