छपरा, मार्च 18 -- अमनौर l प्रखंड अंतर्गत कोरिया व मदारपुर पैक्स में चुनाव के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। 43.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों ही पैक्स में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया.। कोरिया पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारव मदारपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कार्यसमिति सदस्य पदों के लिए कोरिया में 14 और मदारपुर में 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...