छपरा, जून 2 -- अमनौर । प्रखंड क्षेत्र की धरहाराखुर्द व अमनौर कल्याण पंचायत में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा व अंचलाधिकारी अजय कुमार की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ। नोडल पदाधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का निदान ही सरकार एक मात्र लक्ष्य है । धरहारा खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह , अमनौर कल्याण पंचायत के मुखिया पति मुनचून सिंह, राजस्व पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनू कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में ऑन द स्पॉट मामलों का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...