खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत अमनी में आगामी 26 अप्रैल से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इसको लेकर रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। आयोजन के दौरान मानसी बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया वीरन सदा, गायत्री परिवार के डॉ विजयेन्द्र विद्यार्थी, अरविंद कुमार हिमांशु, उमेश प्रसाद, त्रिलोचन पटेल, संतोष कुमार, मुनिलाल सिंह आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- 24 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर किया भूमि पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...