छपरा, मई 28 -- त्याग, सब्र व अल्लाह की राह में कुर्बानी का पर्व नमाज के बाद इमामों ने दिया अमन, शांति और इंसानियत का संदेश फोटो- 14- छपरा ईदगाह में गुरुवार को बकरीद की नमाज अदा करते मुसलमान 9 छपरा ईदगाह में गुरुवार को बकरीद की नमाज अदा करते मुसलमान फोटो 8- दिघवारा बाईसागवा ईदगाह में गुरुवार को नमाज अदा करते मुस्लिम लोग पेज चार की लीड छपरा, हमारे प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर गुरुवार को जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद आयोजित खुतबा (तकरीर) में इमामों और उलेमाओं ने अमन, शांति, भाईचारा और इंसानियत की भलाई का संदेश दिया। उलेमाओं ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, सब्र और अल्लाह की राह में कुर्बानी का पर्व है। यह पर्व हमें देश की सुरक्षा, समाज में शांति और मानवता की रक्षा के लिए हर प्रका...