अमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानी
कटिहार, अगस्त 26 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ का आसार नजर आ रहा है। प्रखंड के सभी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लबालब भर गया है। गंगा नदी लगातार कई दिनों से रौद्र रूप धारण किए हुए है। सबसे बुरा हाल पार दियारा, खट्टी भवानीपुर और दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत का है। पार दियारा पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।सुबह 10 बजे से आम लोग अमदाबाद बाजार आवश्यक सामग्री खरीदने आते हैं और तीन बजते ही पूरा बाजार सन्नाटा हो जाता है। गंगा नदी के कनीय अभियंता विश्व बल्लभ ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान जलस्तर 27.19 दर्ज किया गया है। वहीं,महानंदा नदी के कनिय अभियंता बिमल किशोर प्रसाद ने बताया कि महानंदा का जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर की वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.