पाकुड़, अप्रैल 2 -- अमड़ापाड़ा। ​झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की अमड़ापाड़ा शाखा में स्थापना के आठ वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर शाखा प्रबंधक संजय यादव ने केक काटकर बैंक की प्रगति पर खुशी जाहिर की और सभी कर्मियों को बधाई दी। ​इस दौरान बैंक परिसर में ग्राहकों के साथ खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में त्रिलोकी पांडेय, विनोद भगत और अमन भगत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य ग्राहक उपस्थित थे। मौके पर शाखा प्रबंधक ने उपस्थित ग्राहकों का आभार जताते हुए भविष्य में और भी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैंक की आठ वर्षों की इस यात्रा में ग्राहकों के निरंतर सहयोग और विश्वास को बैंक की बड़ी उपलब्धि बताया गया। इस दौरान बैंक कर्मी और ग्राहक काफी उत्साहित दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...