अमड़ापाड़ा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त
पाकुड़, मई 20 -- अमड़ापाड़ा प्रखंड के मुख्य बाजार को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को अंचल अधिकारी औसाफ अहमद खां के निर्देश पर अंचल और पुलिस की संयुक्त टीम अमड़ापाड़ा बाजार पहुंची। टीम ने मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से दुकान व अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को आगामी शुक्रवार तक स्वतः अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी है। सीओ ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। यह भी पढ़ें- 22 मई को खजौली बाजार में हटेगा अतिक्रमण सीओ ने बताया कि सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण विशेषकर साप्ताहिक हाट के दिन क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति उत्पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.