अमड़ापाड़ा बांसलोई नदी में मिला महेशपुर के युवक का शव
पाकुड़, मई 25 -- अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के कौशिक घाट स्थित बांसलोई नदी में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी के गहरे पानी में शव होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान करने में मुश्किलें आ रही थीं। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त सीमावर्ती महेशपुर थाना क्षेत्र के हरिशपुर गांव निवासी बद्रीनाथ ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र संजीव ठाकुर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, संजीव लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और अत्यधिक शराब के सेवन का आदी था। वह दो-तीन दिन पहले ही दुमका से इलाज कराकर घर लौटा था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.