गौरीगंज, अप्रैल 5 -- संग्रामपुर। क्षेत्र से होकर गुजरी मालती नदी पर अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग ने 5.74 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से बजट की मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने से बचत होगी। अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग संग्रामपुर क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार से स्वामी परमहंस आश्रम होते हुए रामगंज स्टेशन को जाता है। जो कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर मालती नदी पर पुल की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। नदी पर पुल का निर्माण न होने से 20 ग्राम पंचायतों के 50 हजार लोगों को लगभग 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी त...